WIDGEO...MESSAGE

सोमवार, अगस्त 20, 2012

कब और किस रंग का वाहन खरीदें?


कब और किस रंग का वाहन खरीदें?

नववर्ष अपनी उज्जवल किरणों के साथ हमें अपनी बांहों में समेटने के लिये बढ़ा आ रहा है और हम भी पूरे जोश के साथ उसका स्वागत करने को तैयार हैं। नववर्ष का जश्न पूरे भारत में ही नहीं वरन् पूरे विश्व में धूम-धाम से मनाया जाता है। नये वर्ष के उपलक्ष में जहां विभिन्न प्रकार के आयोजन होते हैं वही बहुत से कार्यो का शुभारंभ भी होता है। नये वर्ष में प्रायः अधिकतर वाहनों की खरीद होती है। इस नये वर्ष पर यदि आप भी वाहन खरीदने जा रहें हैं तो अपने वाहनें के रंग, नम्बर व दिन आदि का निर्णय अंक शास्त्र के अनुसार करें इस तरह लिया गया निर्णय आपको शुभ लाभ देने वाला होगा। आईये जाने आपके लिये किस रंग और किस नम्बर का वाहन अधिक उपयोगी है..!!
मूल अंक 1- जिनका जन्म किसी भी मास की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होगा। उनके लिये 1, 2, 4, 7 अंक योग वाले वाहन शुभश्रीकार होंगे लेकिन 8 अंक योग वाला वाहन अशुभ होगा। वाहन का रंग सुनहला-पीला-ताम्र, गहरा हल्का भूरा अथवा हल्का हरा रंग, क्रीमिश सफेद रंग शुभसूचक लेकिन काला एवं नीला रंग अशुभ। रविवार, सोमवार को शुभ फल।
मूल अंक 2- जिनका जन्म किसी भी मास की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होगा। उनके लिये 1, 2, 4, 7 अंक वाले वाहन शुभ होंगे लेकिन 9 अंक वाला वाहन अशुभ। वाहन का रंग सफेद-क्रीम, अंगूरी-हल्का, हरा रंग शुभ होेगा लेकिन नीला, काला, लाल गहरा रंग अशुभ। रविवार, सोमवार, शुक्रवार शुभ सूचक होंगे।
मूल अंक 3- जिनका जन्म किसी भी मास की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होगा। उनके लिये 3, 9, अंक वाले वाहन शुभ होंगे लेकिन 5, 8 अंक वाले वाहन अशुभ। वाहन का रंग पीला रंग अथवा हल्का नीला-काला रंग का वाहन शुभ होगा। सुखद फल गुरूवार, शुक्रवार, मंगलवार को होंगे।
मूल अंक 4- जिनका जन्म किसी भी मास की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होगा। उनके लिये 2, 4, 7 अंक वाले वाहन शुभ होगे लेकिन 8 अंक वाले वाहन अशुभ। क्रीमिश, सफेद रंग तथा धूप छांव समान, 2 रंगों का समिश्रण यथा सुनहला-टू टोन एवं नीला तथा खाकी भूरा रंग शुभ बनता है। रविवार, सोमवार, शनिवार शुभधारक होंगे।
मूल अंक 5- जिनका जन्म किसी भी मास की 5, 14, 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 5 होगा। उनके लिये 5 अंक वाला वाहन शुभ रहता है लेकिन 8, 9 अंक वाला वाहन अशुभ होगा। चमकीला रंग, सफेद रंग, हल्का खाकी भूरा रंग शुभ रहता है। बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार शुभ फलदायक।
मूल अंक 6- जिनका जन्म किसी भी मास की 6, 15, 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होगा। उनके लिये 3, 6 अंक वाले वाहन शुभ होंगे तथा 8, 4 अंक योग वाले वाहन अशुभ। वाहन का रंग हल्का नीला-आसमानी एवं हल्का गुलाबी रंग तथा भूरा रंग शुभ होगा लेकिन काला या गहरा लाल रंग अशुभ होगा। मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार विशेषकर शुभ रहते हैं।
मूल अंक 7- जिनका जन्म किसी भी मास की 7, 16, 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 होगा उनके लिये 1, 4, 7 अंक वाले वाहन शुभ होंगे तथा 9 अंक योग वाले अशुभ होंगे। वाहन का रंग हरा-पीला;लाइटद्ध एवं सफेद शुभ होंगे। रविवार, सोमवार शुभसूचक रहते है।
मूल अंक 8- जिनका जन्म किसी भी मास की 8, 17, 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होगा। इनके लिए 8 अंक योग वाले वाहन शुभ रहते है तथा 4 अंक योग वाले वाहन अशुभ होते है। वाहन का रंग नीला, काला, भूरा तथा स्लेटी आदि गहरे रंग शुभ लेकिन हल्के रंग अशुभ। शनिवार, रविवार, सोमवार शुभ।
मूल अंक 9- जिनका जन्म किसी भी मास की 9, 18, 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 होगा। इन हेतु 3, 9 अंक योग वाले वाहन शुभ तथा 5, 7 अंक योग वाले वाहन अशुभ। वाहन का रंग गुलाबी तथा गहरे लाल रंग का शुभ रहता है। मंगलवार, गुरूवार, शुक्रवार शुभ रहते हैं।

पंडित दयानन्द शास्त्री
Mob.--
---09411190067(UTTARAKHAND);;
---09024390067(RAJASTHAN);;
--- 09711060179(DELHI);;
My Blogs ----
प्रिय मित्रो. आप सभी मेरे ब्लोग्स पर जाकर/ फोलो करके - शेयर करके - जानकारी प्राप्त कर सकते हे---- नए लेख आदि भी पढ़ सकते हे..... धन्यवाद...प्रतीक्षारत....

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें